12 फरवरी को चक्का जाम और 17 फरवरी को लाठी मार्च की तैयारी में जुटा भाकपा माले,आज जिला मुख्यालय गिरिडीह में लिया गया निर्णय।
SHIKHAR DARPANMonday, February 02, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
भाकपा माले की जिला कमिटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी को बालमुकुंद फैक्ट्री द्वारा फर्जी मुकदमा के विरोध में लाठी मार्च निकाल कर अपना विरोध जताएंगे,माले नेता *राजेश सिन्हा* ने कहा कि बालमुकुंद फैक्ट्री के जीएम और मालिक लगातार ग्रामीण इलाकों के प्रतिनिधियों पर मुकदमा करते है,इसके विरोध में भाकपा माले लोकतांत्रिक तरीके से प्रतिरोध करेगी,हरेक के हाथ में लाठी होगा आंदोलन के जरिए यह उन तामम को एक चेतावनी होगी कि भाकपा माले को लगातार टारगेट करना बंद करे,ज्ञात हो कि एक सप्ताह पहले लोकतांत्रिक आंदोलन करने पर झूठा आरोप लगाकर मामला को शांत करना चाहा,कहा गया कि माले के लोग ने गेटकीपर से अभद्र व्यवहार किया पांच हजार छीन लिया,उसका सीसीटीवी का रिकॉर्ड भी होगा,आंदोलन के दरम्यान जिस दरवान के बयान पर आरोप लगाया गया वह,निकला भी नहीं था,फिर कहा गया कि रास्ते पर ट्रक रोका गया,रास्ते को रोक दिया गया,ऐसी कोई घटना नहीं है,प्रशासन जांच कर ले,तीसरा आरोप लगाया गया कि माले रंगदारी मांगता है,एक भी रिकॉर्ड माले का नहीं है कि फैक्ट्री से चंदा ले,जबकि बड़ी बड़ी राजनीतिक पार्टियों को फैक्ट्री चंदा कार्यक्रमों के दौरान, खुद दे चंदा देती है,माले ने आज तक ऐसा कार्य नहीं किया है,सिन्हा ने बताया कि गिरिडीह विधानसभा में माले लगातार तेजी से बढ़ रहा है,
इसलिए पॉलिटिकल हमला किसी के इशारे पर किया जा रहा है या फिर गरीब और मजदूर की आवाज को दबाने का काम करता है फेक्ट्री का जीएम,सिन्हा ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर मुफ्फसिल थाना, एस डी पी ओ और पुलिस अधीक्षक और सीआईडी को फर्जी मुकदमा के विरोध में अपना आवेदन देगा माले,प्रशासन जांच करें और फर्जी जानकारी देने वाले जीएम पर मुकदमा करें,माले के लीडर और कार्यकर्ता पर लगातार हमला तेज किया जाता है,इसके पीछे है,उसका नाम भी उजागर करना होगा।माले नेता *कन्हाई पांडेय* ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा और गांडेय विधानसभा जिला कमिटी ने बैठक की उसके 12 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल है,चक्का जाम रहेगा,भारत के तमाम राज्यों में होगा चक्का जाम,उसमें हजारों की संख्या रहेगी,पांडेय ने कहा कि हमलोग को लगातार टारगेट करना चाहता है पूंजीपति लोग,उसको आंदोलन से दबाया जा सकता है।गिरिडीह और गांडेय प्रभारी *पूरन महतो* की अध्यक्षता में आज की बैठक हुई उन्होंने कहा कि गिरिडीह और गांडेय विधानसभा में लाल लहर को फिर से स्थापित करना है,इसको देख विरोधी परेशान है,वह पुलिस प्रशासन को गलत जानकारी देकर मुकदमा करवाते है, आईपीसी धारा में यह प्रवधान है कि जब गलत जानकारी पुलिस को दिया जाता है तो उसके खिलाफ भी मुकदमा किया जाता है,
इसलिए प्रशासन से निवेदन है मुकदमा जो दर्ज हुई है उसकी जांच करना अति आवश्यक है इधर विधानसभा के जिला कमिटी नेता *शंकर पांडेय,मेहताब अली मिर्जा,रामलाल मुर्मू* ने सामूहिक रूप से बैठक में कहा कि,संगठन विस्तार करने से फैक्ट्री मालिक और जीएम को बहुत तकलीफ हो जाती है,हाल के दिनों में दो मजदूर की मौत हुई,उसमें माले और अन्य कई राजनीतिक दल,सामाजिक कार्यकर्ता के बदौलत मुआवजा दिलवाने का काम किया गया,यह उसी का नतीजा है,उस दिन माले नेताओं को कहा गया था जीएम के द्वारा अभी तो आप मुआवजा ले लिया गया, किंतु आगे फर्जी मुकदमा से जवाब दिया जायेगा,उसी दिन माले के नेताओं ने जमकर बात रखा था कि हमसब तुम्हारे फर्जी मुकदमा से डरने वाले नहीं है,हमारे नेताओं को मुकदमा से मत डराया करो,हमसब मजदूर का आवाज लगातार बनते थे लगातार बनेंगे। इधर संगठन के विस्तार पर चर्चा के साथ नगरनिगम के सभी वार्डो में वार्ड पार्षद के किए प्रतिनिधि के रूप में देंगे और जहां नहीं है वहां क्रांतिकारी विचार वाले को समर्थन करेंगे,मेयर पद के लिए भी माले समर्थित उमीदवार का नॉमिनेशन करवाया जा रहा है,आठ फरवरी को इसकी बैठक है।