नगर निकायों (नगर निगम गिरिडीह, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में आज नाम निर्देशन शून्य रहा।
SHIKHAR DARPANThursday, January 29, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
नगरपालिका आम चुनाव 2026 के निमित्त आज से पूरे नगर निकायों में नाम निर्देशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी नगर निकायों (गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया नगर पंचायत और धनवार नगर पंचायत) में आज नाम निर्देशन शून्य रहा। जिसकी विवरणी निम्न प्रकार है:- गिरिडीह नगर निगम में महापौर पद के लिए नाम निर्देशन शून्य है। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 05। गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 01 से 09 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 23। वही गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 10 से 18 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 18।
जबकि गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 19 से 27 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 17, जिसमें महिला 03 और पुरुष 14। गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 28 से 36 में नाम निर्देशन शून्य रहा।वही बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 10 रहा। बड़की सरैया नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 12 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 05।इधर धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 01 से 06 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री कुल 07 रहा, जिसमें महिला 03 एवं पुरुष 04। धनवार नगर पंचायत में वार्ड संख्या 07 से 11 में नाम निर्देशन शून्य रहा। नाम निर्देशन पत्र की बिक्री 09 रहा, जिसमें 05 महिला एवं 04 पुरुष।