Type Here to Get Search Results !

पूर्व उपमहापौर प्रकाश सेठ के पुत्र का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह के पूर्व उपमहापौर प्रकाश सेठ के पुत्र के दिल्ली में इलाज के दौरान निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। वे दिल्ली के एक प्रमुख अस्पताल में गंभीर बीमारी का इलाज करा रहे थे, जहां आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।इस आकस्मिक दुखद समाचार की जानकारी मिलते ही झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू बरगंडा स्थित प्रकाश सेठ के आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में ढांढस बंधाया। मंत्री के अलावा कई भाजपा नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी प्रकाश सेठ के आवास पर पहुंचे और परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। 

सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।इस दुखद घटना से स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक व्याप्त है। जिले के कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शोक संदेश साझा कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।शोक व्यक्त करने में भाजपा के शहरी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य चुन्नू कांत, विनय शर्मा, प्रोफेसर विनीता कुमारी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह,भाकपा नेता शरत भक्त,श्याम प्रसाद सहित कई शामिल है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.