Type Here to Get Search Results !

तिसरी में अवैध माइका कारोबार के खिलाफ फिर हुई कार्रवाई, 55 टन माइका जब्त।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता.

खोरीमहुआ एसडीएम अनिमेष रंजन के निर्देश पर गुरुवार को तिसरी में प्रशासन ने एक बार फिर अवैध माइका कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है.अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद के नेतृत्व में तिसरी थाना क्षेत्र के बलियारी स्थित दो घरों में छापेमारी की गई.इस दौरान दोनों घरों से भारी मात्रा में संग्रहण किया गया माइका बरामद किया गया है. बताया जाता है कि बलियारी के रमेश और लखन के घर से माइका बरामद हुआ है.हालांकि मकान मालिक रमेश की पूर्व मैं ही मौत हो जाने की बात बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार 55 टन माइका बरामद हुआ है जिसमें 4 टन बेशकीमती माइका बताया जा रहा है.बताया जाता है कि कथित माइका माफियाओं द्वारा गरीब आदिवासियों को पैसे का लालच देकर उनके घरों में माइका स्टोर किया जाता है.ताकि कार्रवाई भी हो तो घर का बेचारा गरीब मालिक फंसे.फिर रात के अंधेरे में ढ़िबरा निकालकर माफिया मोटी कमाई करते हैं.बहरहाल दोनों घरों को विधिवत सील करते हुए प्रशासन आगे की कार्यवाही में जुट गई है.छापेमारी में में अंचल निरीक्षक रितेश कुमार और तिसरी थाना के एसआई लव कुमार प्रभारी शामिल थे.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.