बेंगाबाद में सिंचाई कूप से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी।
SHIKHAR DARPANFriday, January 23, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतीलेदा लकठाही के नीचे शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मनोहर महतो के सिंचाई कूप में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ पाया गया। शव मिलने की खबर देखते ही देखते पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।स्थानीय ग्रामीणों ने सिंचाई कूप में शव को देखकर तुरंत बेंगाबाद थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कूप से बाहर निकाला गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है, हालांकि अब तक परिजनों या पहचान से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया है।पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान या इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो वे बेंगाबाद थाना को सूचित करें। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।