Type Here to Get Search Results !

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल में वसंत पंचमी पर भव्य रूप से हुई माँ सरस्वती की पूजा।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

छोटानागपुर वसु इंटरनेशनल स्कूल, खुखरा, पीरटांड में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या, बुद्धि और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती (माँ शारदे) की पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया, जहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई।वसंत पंचमी के अवसर पर माँ शारदे के आगमन से विद्यालय प्रांगण भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। नन्हे-मुन्ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ माँ सरस्वती की पूजा की शुरुआत की।

बच्चों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ पूजा एवं आरती की गई, जिससे पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने माँ शारदे से विद्या, विवेक और सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की तथा सम्पूर्ण विश्व के कल्याण एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने अनुशासन एवं विनय के साथ पूजा में भाग लिया।पूरे आयोजन ने विद्यालय में शिक्षा और संस्कार के महत्व को दर्शाते हुए वसंत पंचमी के पर्व को यादगार बना दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.