मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में लावारिस अवस्था में अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद।
SHIKHAR DARPANFriday, January 23, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसिया ब्लॉक मोड़ के समीप शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब बर्मन टेंट हाउस के बाहर जमीन पर एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। सुबह-सुबह शव देखे जाने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गया।
जांच के दौरान मृतक की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोंदिग्घी गांव निवासी सुरेश पाण्डेय के रूप में की गई।मृतक की पहचान होने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस ने परिजनों को दूरभाष के माध्यम से घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल शव मिलने के कारणों की जांच की जा रही है।