Type Here to Get Search Results !

पीरटांड थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, मां-बेटे की मौत।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह–डुमरी मुख्य मार्ग पर पांडेडीह के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पीरटांड पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक मां-बेटे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले गई है, और अज्ञात वाहन की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.