Type Here to Get Search Results !

घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय दुर्गा सिंह पुण्यतिथि मनाई गई।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

घटवार/घटवाल आदिवासी महासभा के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय दुर्गा सिंह घटवार की पुण्यतिथि गुरुवार को बराकर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न इलाकों से समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दुर्गा सिंह घटवार ने अपने जीवनकाल में घटवार/घटवाल आदिवासी समाज को संगठित करने और अधिकार दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने लंबे समय तक संगठन को सींचकर एक मजबूत आधार प्रदान किया। बीमारी के कारण उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।पुण्यतिथि समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय दुर्गा सिंह घटवार के अधूरे सपनों को पूरा करने और समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लाल गोविंद सिंह, राम प्रसाद सिंह, ठाकुर देव राय, राम प्रवेश राय, कृष्णा सिंह, राजेंद्र राय, अजय सिंह, अजित राय, दिलीप राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.