Type Here to Get Search Results !

सांसद तथा विधायक से हो रहा रेम्बावासियों का मोहभंग/कार सेवा तथा आपसी चंदा से तालाब की सफाई तथा मरम्मती शुरू।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

चुनावी दिनों में जनता को वायदों का सब्जबाग दिखाकर राजनीतिक दल के नेता सांसद तथा विधायक बन जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद आम जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं रह जाता जनप्रतिनिधियों से मोह भंग हो चुके रेम्बा के ग्रामीणों ने कारसेवा तथा आपसी चंदा से ऐतिहासिक बाबा जी पोखर की सफाई तथा मरम्मत करने का अभियान बुधवार से शुरू किया। यहां यह बता दें कि रेम्बा गिरिडीह जिला के जमुआ प्रखंड का एक प्रमुख ग्रामीण बाजार है और आसपास के दर्जनाधिक गांवों के लोगों का जुड़ाव बना रहता है। इस बाबत सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप राम,शंकर राम,निरंजन राम,दिनेश राम, उमेश राम लाटी तुरी,बिगन राम,रोहन तुरी,शोभा राम,रविंद्र तुरी,अजय बर्णवाल, सिकंदर राम सहित कई लोगों ने बताया कि रेम्बा मठ काल से ही स्थित बाबा जी पोखर यहां की ऐतिहासिक धरोहर है। सैकड़ो ग्रामीण उक्त तालाब में प्रतिदिन स्नान करते हैं और मवेशी पानी भी पीते हैं। उक्त तालाब में छठ पर्व भी मनाया जाता है। पोखर में आउटलेट नहीं रहने के कारण पानी से बदबू आ रहा है और इससे संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि इसके जीर्णोद्धार की गुहार वर्षों से जनप्रतिनिधियों के बीच लगाई गई लेकिन कोई फल नहीं निकला। 

अंततः ग्रामीणों ने मंगलवार पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु राम के नेतृत्व में एक बैठक कर तालाब के गंदे जल तथा सडे कीचड़ को निकालने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि इसके लिए किसी भी पंचायत प्रतिनिधि तथा सांसद,विधायक के पास अब गिडगिडाने की कोई आवश्यकता नहीं है और उक्त तालाब की सफाई आपसी चंदा तथा कार सेवा के माध्यम से की जाएगी। बुधवार इसकी शुरुआत ग्रामीणों ने कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि जीत चुके जनप्रतिनिधि उनकी समस्या के प्रति गंभीर नहीं रहते हैं तो चुनाव के दिनों में पुरजोर विरोध किया जाएगा। 27 जनवरी को बीडीओ ने किया तालाब का निरीक्षण, बढ़ाया हौसला मंगलवार जमुआ के बीडीओ अमल जी ने उक्त बाबाजी पोखर का निरीक्षण किया। मुख्य मार्ग के किनारे सघन आबादी के बीच स्थित तालाब की उपयोगिता उन्होंने महसूस की। कीचड़ की दुर्गंध का एहसास कर वीडियो ने ग्रामीणों से कहा कि इस पोखर की सफाई आवश्यक है और ग्रामीणों का हौसला उन्होंने बढ़ाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता मानव जीवन के लिए आवश्यक है। और उक्त बहुपयोगी तालाब की सफाई में जुड़े ग्रामीण धन्यवाद के पात्र हैं। उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.