सड़क सुरक्षा को लेकर मकतपुर हाई स्कूल, गिरिडीह में सड़क सुरक्षा से जुड़े निबंधन, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
SHIKHAR DARPANWednesday, January 28, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के 28वे दिन के तहत जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता लाने के उद्देश्य से मकतपुर हाई स्कूल, गिरिडीह में सड़क सुरक्षा से जुड़े निबंधन, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को समूह में रखकर उनसे सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सवाल किये गये।
इस दौरान जिन समूह के बच्चों द्वारा सवाल का सही जवाब दिया गया,उन बच्चों को मोमेंटो प्रदान किया गया।इस पूरे निबंधन, क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस दौरान स्कूल में मौजूद शिक्षकों को रोड सेफ्टी विंग के प्रतिनिधियों ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, परिवहन विभाग के अधिकारी, स्कूल के निदेशक,विभिन्न शिक्षक उपस्थित रहे।