गिरिडीह सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना तेज, जयराम मेहतो ने दिया समर्थन।
SHIKHAR DARPANMonday, January 19, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
सदर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के आंदोलन को सोमवार को नया बल मिला, जब जयराम मेहतो स्वयं धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के सामने ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से फोन पर बातचीत कर आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांगों को गंभीरता से रखने का आग्रह किया।धरनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जयराम मेहतो ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारी व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन आज वही कर्मचारी अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की आठ सूत्री मांगें पूरी तरह जायज हैं और सरकार को इन्हें अविलंब मान लेना चाहिए।जयराम मेहतो ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से बातचीत के दौरान कर्मचारियों की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं निकाला गया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय भुगतान, ईएसआई-पीएफ, सेवा सुरक्षा, बकाया राशि सहित अन्य मांगों पर त्वरित निर्णय लिया जाना आवश्यक है। मंत्री से बातचीत के बाद मेहतो ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वे उनकी लड़ाई को मजबूती से आगे ले जाएंगे।धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि समय पर वेतन नहीं मिलना, अत्यधिक कार्य दबाव, सुरक्षा की कमी और भविष्य की अनिश्चितता उनकी प्रमुख समस्याएं हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।गौरतलब है कि सदर अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हो रही हैं, जिससे मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और हड़ताल जारी