Type Here to Get Search Results !

हेल्पिंग कॉर्प्स ने गिरिडीह में जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन की टीम ने सोमवार देर रात गिरिडीह टाउन के विभिन्न इलाकों में कड़कती ठंड को देखते हुए फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरीत किए। इस दौरान राज्य उपाध्यक्ष मनोज चावला,राज्य संयोजक राजेश कुमार सिन्हा, पर्यावरण संरक्षण सेल के राज्य सचिव जगजीत सिंह बग्गा और गिरिडीह जिला कॉर्डिनेटर अमर कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष मनोज चावला ने बताया कि कड़कती ठंड को देखते हुए यह पहल हमने गिरिडीह के सदर अस्पताल कैंपस, बस पड़ाव, बड़ा चौक व अन्य कई जगहों पर कम्बल वितरण किया। उन्होंने कहा कि हेल्पिंग कॉर्प्स लगातार इस कड़कती ठंड में जरूरतमंदों को कम्बल देकर उनको ठंड से राहत दिलाने की छोटी सी पहल कर रही है।

राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि हेल्पिंग कॉर्प्स के तरफ से गिरिडीह सहित रांची व जगहों पर जरूरतमंदों इलाकों में स्वस्थ शिविर व लीगल एड जैसे कार्यक्रम करने का विचार कर रहे है।गिरिडीह जिला कॉर्डिनेटर अमर कुमार ने बताया कि हेल्पिंग कॉर्प्स कई जिलों में लगातार ये मुहिम चला रहा है। उन्होंने कहा कि हम मानवाधिकार हितों की रक्षा के लिए लगातार लोगो को जागरूक कर रहे है।इस मौके पर मुख्य रूप से हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन के राज्य उपाध्यक्ष मनोज चावला, संयोजक राजेश सिन्हा, पर्यावरण संरक्षण सेल के राज्य सचिव जगजीत सिंह बग्गा, गिरिडीह जिला कॉर्डिनेटर अमर कुमार,आरटीआई सेल के जिला सचिव रमेश दास, बाल संरक्षण सेल के जिला सचिव जाकिर अंसारी, रंजीत कुमार, राजेश कुमार आदि कई लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.