राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
SHIKHAR DARPANThursday, January 22, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रखण्ड कार्यालय परिसर पीरटांड़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के बीच मतदान के अधिकार के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया से जोड़ना था।कार्यक्रम के तहत मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्वीप टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान लोगों को मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहायक सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संगठन, महिला पर्यवेक्षिका एवं अन्य कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही।अधिकारियों ने बताया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता का मतदान में भाग लेना आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज के हर वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।