Type Here to Get Search Results !

अतिक्रमण अतिक्रमण चिल्लाने से कुछ नहीं होगा,धरातल पर भी काम करने की जरूरत है - राजेश सिन्हा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

अतिक्रमण खुद हट जाएगा,यदि ठेला,सब्जी,वाले से रोज पैसा लेने वाले का टेंडर नगरनिगम खत्म कर दे,ज्ञात हो कि नगरनिगम क्षेत्र में जितने भी सब्जी वाले, खोमचा वाले,फल वाले,रोड पर बैठ कर बेचने वाले को नगरनिगम के टेंडर धारी रोज पैसा लेते है,नगरनिगम का रसीद देते है या नहीं देते है,इसकी जांच अतिआवश्यक है,इधर नगरनिगम रोज अतिक्रमण हटाने का काम करता है, सीधा सवाल है, नगरनिगम हजारों दुकानदार से रोज हजारों रुपए वसूलता है,उसके बारे में भी चर्चा करना चाहिए नगरनिगम को,किंतु इसके बारे कोई चर्चा है,अर्थात सिर्फ अखबारों में अतिक्रमण का कार्य छपता है किंतु धरातल पर फिर जीरो कार्य होता है,इस विषय को लेकर भाकपा माले एक आवेदन भी गिरिडीह अनुमंडल पदाधिकारी को देगा,दूसरी तरफ टोटो वाले और ऑटो वाले को ऑटो स्टेंड में रहने की बात भी किया जाय,जहां तहां लगाने से भी सड़क जाम रहती है।

जिला प्रशासन ने इसके बारे पहल की बात की थी किंतु यह भी मीडिया तक में ही सीमित रही,छोटे बच्चे टोटो नहीं चलावे,रजिस्ट्रेशन का काम डीटीओ ऑफिस देखे उसमें भी पहल नहीं है,एक बार रूट तय करने की बात नगरनिगम ने की थी वह भी धरातल में कुछ भी नहीं दिखता है,बाजार में भी टोटो का रोज रसीद कटता है उसका भी टेंडर है,उस टेंडर को भी जगह मुहैया करवाया जाय,टोटो ऑटो स्टेंड में सभी सुविधा करवाई जाए,कोई सुविधा नहीं है,नगरनिगम क्षेत्र में शौचालय बेहतर नहीं है,मूत्रालय गंदा रहता है,उसके बारे भी नगरनिगम को सजग रहने की जरूरत है,शहरी क्षेत्रों में दो दर्जन सामूहिक शौचालय बना है आज उसका भी अतिक्रमण हो गया है,शौचालय चालू नहीं है,झींगरी मोहल्ला का शौचालय को घेर लिया गया है,अतिक्रमण उधर भी है,जिला प्रशासन को संज्ञान में रखने की जरूरत है,सबसे बड़ी बात यह है कि गरीब के साथ लगातार अनदेखी नगरनिगम करता है,इसपर भी सुधार की बात हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.