Type Here to Get Search Results !

हरलाडीह ओपी में शान्ति समिति की बैठक संपन्न।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

हरलाडीह ओपी में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने की जबकि बैठक में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि राधेश्याम मदक,युशूफ अंसारी,मुखिया प्रतिनिधि जगदीश सोरेन उपस्थित थे।  बैठक में ओपी क्षेत्र के सभी पंचायतों में सरस्वती पूजा और प्रतिमा विसर्जन की विस्तृत जानकारी ली गई।

संवेदनशील स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूजा के दौरान डीजे कम साउंड में बजाने के लिए डीजे संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया है। विसर्जन के दौरान सतर्कता बरतने और समय पर विसर्जन करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.