पीरटांड़ में सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल।
SHIKHAR DARPANFriday, January 23, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर–सरिया मुख्य पथ पर संघरवा नदी के समीप शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया।जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार होकर सरीय की और जा रहे थे।
इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। घायल युवकों के पांडेयडीह निवासी होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले जाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।