Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ प्रखंड में भक्ति भाव से मनाई गई बसंत पंचमी, मां सरस्वती की हुई पूजा-अर्चना।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। प्रखंड के सभी सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों तथा नवयुवकों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा स्थापित की गई, जहां ब्राह्मणों के नेतृत्व में पूजा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण कर उन्हें भव्य रूप से सजाया-संवारा गया। वहीं पंडालों तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पूजा कार्यक्रम के दौरान कम साउंड में बाजा बजाते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।

गौरतलब है कि पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज, कुम्हरलालो, कठवारा, विशनपुर, सीमरकोठी, हरलाडीह, मंडरो, कुडको, बदगांवा, तुईयो, खुखरा, खरपोका, बांध, मधुवन, भारतीचलकरी समेत अन्य पंचायतों के गांवों में पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मां सरस्वती की पूजा की गई। इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न कोचिंग सेंटरों एवं शिक्षण संस्थानों जैसे पालगंज मिडिल स्कूल, कुम्हरलालो प्लस-2 विद्यालय, मॉडल स्कूल पीरटांड़, आरएन पब्लिक स्कूल, वासु इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सहित अन्य संस्थानों में भी सरस्वती पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। पूजा के अवसर पर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.