Type Here to Get Search Results !

इंफोग्राफिक्स के माध्यम से सेक्टर पदाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता। 

जिला समाहरणालय सभागार में सेक्टर सेक्टर पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को आगामी नगर पालिका निर्वाचन 2026 के लिए इंफोग्राफिक के माध्यम से एवं पीपीटी के माध्यम से चुनाव की प्रक्रियाओं उनके कार्य और दायित्व के बारे में विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को कार्मिक कोषांग की वरीय  पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्रीमती स्मृता कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग सह जिला शिक्षा अधीक्षक श्री मुकुल राज ने संबोधित किया। 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण कोषांग के वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर मनोज कुमार राय एवं विजयेंद्र सेठ ने संपूर्ण जानकारी पर गहन रूप से राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के आलोक में सभी को जानकारी दी और चुनाव की विशेषताओं के बारे में सभी को बताया। उप विकास आयुक्त ने सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को समन्वय  स्थापित करके एवं ग्रास रूट लेवल पर सार्थक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर ऑफिसर और सभी पुलिस ऑफिसर्स को मतपेटिका के संचालन के संदर्भ में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत कार्यालय के प्रधान लिपिक से राजेंद्र प्रसाद एवं प्रशिक्षण  कोषांग के मास्टर ट्रेनर आलोक कुमार बृजेश कुमार गुप्ता भी उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.