Type Here to Get Search Results !

तिसरी में सवर्ण एकता मंच ने यूजीसी कानून के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए यूजीसी काला क़ानून के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की शाम तिसरी प्रखंड मुख्यालय में स्वर्ण एकता मंच द्वारा मशाल जुलुस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान स्वर्ण समाज के लोग गाँधी मैदान में जुटे जहाँ से हाथों में मशाल व तख़्तियाँ लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और यूजीसी को वापस लेने की मांग करते हुए जुलुस निकाला। यह जुलुस मुख्य सड़क से चौक होते हुए आर्या पब्लिक स्कूल के पास तक गए जहाँ से वापिस चौक पहुंचें। चौक पर स्वर्ण एकता मंच के अध्यक्ष पिंकेश सिंह ने लोगों से कल यानि रविवार को होने वाले भारत बंदी का समर्थन करते हुए दुकान बंद रखने की अपील की। 

साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए काले क़ानून यूजीसी के तहत जातियों में विभेद किया जा रहा है। हमारे भाईचारे के बीच फुट डालने का काम किया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को इस कानून पर रोक लगाने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार इस काले क़ानून को वापस नहीं लेती है तो स्वर्ण समाज जोरदार आंदोलन करेगा। जुलुस में अमरदीप कुमार, डब्लू सिंह, सुरेश उपाध्याय,संतोष सिंह,पंचानंद पाण्डेय, राजेंद्र पंडित, सुखदेव सिंह,नजिम खान,संदीप उपाध्याय,रोशन सिन्हा, आर्यन सिन्हा, मंटू उपाध्याय समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.