Type Here to Get Search Results !

घर का बुनियाद कोड़ने के दौरान पत्थर के नीचे दबा मजदूर हुई मौत।

तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में घर निर्माण के लिए बुनियाद काट रहे मजदूर की पत्थर से दबने के कारण मौत होने का मामला सामने आया है.मामला थाना क्षेत्र के गुमगी गांव का है. वहीं मृतक गुमगी के ही मैनी टोला का रहने वाला 55 वर्षीय मजदूर बबुआ सोरेन पिता चम्पा सोरेन है.मिली जानकारी के अनुसार बबुआ सोरेन और उसका भाई रमेश सोरेन  रोजाना की ही भांति मजदूरी करने गुमगी गए थे. जहाँ एक कुआँ खोदने के बाद वे पास स्थित राजकुमार के घर निर्माण के लिए दिवार की बुनियाद कोड़ने के काम में लग गए. बताया जाता है कि गड्ढा खोदते वक़्त ढलान पर स्थित एक पत्थर लुढ़ककर मजदूर बबुआ सोरेन के ऊपर ही आ गिरा. 

जिससे वह वहीं दब गया जिसके बाद उसके भाई द्वारा हो हल्ला करने पर लोग इकट्ठा हुए और बबुआ सोरेन को निकाला गया.आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसकी स्थिति देखी और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.हालांकि बबुआ सोरेन की रास्ते में ही मौत होने की बात बताई जा रही है.मृत मजदूर की पत्नी ने बताया कि वह और उनका पति दिहाड़ी मजदूर हैं. रोजाना की तरह वे दोनों अपने काम पर गए थे, उनका पति गुमगी जबकि उनकी पत्नी राउतडीह में दिहाड़ी का काम करते थे. इसी दौरान उनके मौत की सुचना मिली.इधर घटना के बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे, वहीं मामले की जानकारी पर तिसरी पुलिस भी अस्पताल पहुंचकर जांच में जुट गई है.


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.