बगोदर में अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस।
SHIKHAR DARPANFriday, January 30, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
शुक्रवार सुबह गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत करम्बा जंगल से एक अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना बगोदर थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय राम एवं बगोदर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि शव साड़ी में लिपटा हुआ था और बुरी तरह जला हुआ है, जिससे महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।पुलिस हत्या और आत्महत्या—दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।