पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत हरलाडीह ओपी क्षेत्र में 25–26 जनवरी की रात जतरामेला के दौरान दो नाबालिग बच्चियों के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल से एक चप्पल बरामद हुआ है, जिसे आरोपियों में से एक का बताया जा रहा है। बरामद चप्पल की फोटो को सार्वजनिक करते हुए पुलिस ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
हरलाडीह ओपी प्रभारी ने बताया कि यह घटना समाज के लिए अत्यंत निंदनीय है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई व्यक्ति इस चप्पल को पहचानता है या घटना से जुड़े किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी रखता है, तो वह पुलिस को सूचना दे सकता है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा तथा उचित इनाम भी दिया जाएगा।
सूचना देने हेतु संपर्क नंबर: 7004422343, 6207853402 है।
पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।




