पीरटांड़ में सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली।
SHIKHAR DARPANWednesday, January 21, 2026
0
पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता।
सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, चिरकी की छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर चिरकी मुख्य बाजार होते हुए प्रखंड मुख्यालय तक पहुंची, जिसके बाद पुनः विद्यालय लौटकर संपन्न हुई।रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाए और हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
बच्चों ने हेलमेट पहनने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने और सड़क पार करते समय सतर्क रहने जैसे विषयों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आशीष मंदिलवार, संजीत सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। शिक्षकों ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है।