Type Here to Get Search Results !

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चे-बच्चियों ने अपनी प्रस्तुति से सबों के मन को मोहा।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दिनांक 26.01.2026 को संध्या में नगर भवन में जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया किया। आयोजित कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माननीय मंत्री, नगर एवं आवास विभाग, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग सुदीव्य कुमार, उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक एवं समूह गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी गईं। इस कार्यक्रम में जिले के प्लस टू उच्च विद्यालय गिरिडीह, सीएम ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गिरिडीह, एकलव्य विद्यालय, पीरटांड़, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय डुमरी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जमुआ, जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय, केंद्रीय विद्यालय गिरिडीह, सर जे सी बोस सीएम ऑफ एक्सीलेंस बालिका उच्च विद्यालय, डिस्ट्रिक्ट सीएम ऑफ एक्सीलेंस पचम्बा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय गिरिडीह, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, गांडेय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेंगाबाद के द्वारा एकल एवं सामूहिक नृत्य, सामूहिक गान, नाटक के जरिए अपनी प्रस्तुति से सबों के मन को मोह लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री सुदीव्य कुमार ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय ने कार्यक्रम  में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता/गणतंत्र दिवस की अनेकों शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि आज का अवसर हमसबो के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि आज ही के दिन हमारे संविधान लागू हुआ था, यह दिन भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान सभा की मेहनत का स्मरण कराता है। इस राष्ट्रीय पर्व पर आइए हम महान स्वाधीनता संग्राम सेनानियों का स्मरण करें और हमारे संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति कटिबद्ध रहने की प्रतिज्ञा करें। इसके पश्चात माननीय मंत्री महोदय ने सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना किया। कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया और देशभक्ति का जोश भर दिया। आगे उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि सोबरन मांझी पुस्तकालय में संविधान की मूल प्रति उपलब्ध है। 

हमारा प्रयास होगा कि समाहरणालय परिसर में एक विशेष कक्ष का निर्माण कर संविधान की मूल प्रति को रखा जाय, ताकि समाहरणालय आने वाले लोग संविधान की मूल प्रति को देख सकें और इस पर गर्व महसूस करें।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं एवं बच्चों के शानदार प्रस्तुति की सराहना किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों का प्रदर्शन बहुत सुंदर रहा, कोई किसी से कम नहीं रहा। उपायुक्त ने बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का प्रशंसा किया एवं कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में देशप्रेम, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों, शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया। जिसमें सीएम ऑफ एक्सीलेंस कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गिरिडीह को प्रथम, केंद्रीय विद्यालय गिरिडीह को द्वितीय तथा एकलव्य विद्यालय पीरटांड़ को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.