पीरटांड में दो आदिवासी नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में लिया जा रहा है डॉग स्क्वायड व मानवीय सहयोग।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 27, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड प्रखंड अंतर्गत एक गांव में दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला में पुलिस की जांच हुई तेज। घटना बीते रविवार व सोमवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद सोमवार को पीड़िताओं के परिजन उन्हें लेकर हरलाडीह ओपी पहुंचे, जहां मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़िताएं नाबालिग हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद तथा इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद हरलाडीह ओपी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार शाम हरलाडीह ओपी क्षेत्र में जतरा मेला का आयोजन किया गया था।
इसी मेला से लौटने के क्रम में दोनों पीड़ित के साथ कुछ युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़िताओं से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही उनके साथ मौजूद रहे युवकों से भी मामले को लेकर पूछताछ की। खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप एवं हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार जांच में जुटे हुए हैं। इधर मंगलवार को मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद लगातार जांच टीम के संपर्क में हैं। वहीं, पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण मंगलवार को कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोचा जाए गा।