पीरटांड़ क्षेत्र में हाथी का आतंक, कई गांवों में तोड़फोड़,बीडीओ ने दिया मुआवजा।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 27, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। टुंडी के रास्ते क्षेत्र में पहुंचे जंगली हाथियों ने बीते दिनों एक बार फिर कई गांवों में जमकर तोड़फोड़ मचाई, जिससे लोगों की जान-माल को भारी नुकसान पहुंचा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथी ने तुइयो व बदगावां में कई घर को क्षतिग्रस्त किया।लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। हाथी की आवाज सुनते ही लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए।
कई गांवों में लोग रातभर जागकर किसी तरह अपनी जान-माल की सुरक्षा करने को मजबूर हैं । ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है।इधर मंगलवार को हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त मकान के लाभुकों को प्रशासन की और से सहायता प्रदान की गई।जिसके तहत बीडीओ मनोज कुमार मरांडी ने तुइयो पंचायत के मंझली देवी एवं बदगावां पंचायत के जीतपुर निवासी फूलमुनी देवी व सोमरी देवी को उचित मुआवजा दिया ।