Type Here to Get Search Results !

गुणायतन, सम्मेद शिखरजी में आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का द्वितीय समाधि स्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज का द्वितीय समाधि स्मृति दिवस मंगलवार 27 जनवरी 2026 (माघ शुक्ल नवमी) को गुणायतन, सम्मेद शिखरजी में अत्यंत भव्य एवं आतिभव्य रूप से श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का आयोजन परम पूज्य मुनिश्री 108 धर्मसागर जी महाराज, परम पूज्य मुनिश्री 108 भावसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में हुआ। साथ ही आर्यिका रत्न श्री 105 ऋजुमति माताजी, आर्यिका रत्न श्री 105 अनंतमति माताजी, आर्यिका 105 विमलमति माताजी एवं आर्यिका 105 दुर्लभमति माताजी ससंघ की गरिमामयी उपस्थिति रही। वर्तमान में गुणायतन में 61 पिच्छी विराजमान हैं।


दोपहर 01 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। इसके पश्चात आचार्यश्री के चित्र का अनावरण, दीप प्रज्वलन, मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन, शास्त्र अर्पण एवं संगीतमय पूजन संपन्न हुई।02:40 बजे तक हथकरघा की विशेष प्रस्तुति एवं जैन समाज मधुबन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इसके उपरांत 02:40 बजे से गुणायतन प्रवचन हॉल में गुणानुवाद सभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रवचन के माध्यम से आचार्यश्री के जीवन, त्याग, तप और आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डाला गया।शाम 07 बजे गुणायतन मंदिर जी में 108 दीपों के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर सहभागिता निभाई।इस पावन अवसर पर झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों व शहरों से सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आचार्यश्री के आदर्शों को जीवन में उतारने के संकल्प के साथ हुआ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.