हरलाडीह सामूहिक दुष्कर्म मामला: आजसू पार्टी का शिष्टमंडल पुलिस से मिला, शीघ्र गिरफ्तारी की मांग।
SHIKHAR DARPANThursday, January 29, 2026
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता
हरलाडीह में हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर गुरुवार को आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपु यादव के नेतृत्व में पार्टी का एक शिष्टमंडल हरलाडीह ओपी एवं खुखरा थाना पहुंचा। शिष्टमंडल ने पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।इस दौरान शिष्टमंडल की मुलाकात एसडीपीओ सुमीत प्रसाद से भी हुई, जहां नेताओं ने इस घिनौने अपराध में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग प्रशासन से की है।
आजसू नेताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोरने वाली हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। कार्यकारी जिलाध्यक्ष कंपु यादव ने कहा कि राज्य में अबुआ सरकार होने के बावजूद बहन-बेटियों के साथ इस तरह की घिनौनी हरकतें हो रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य में जल्द से जल्द ठोस और प्रभावी कानून लाया जाए, ताकि हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित रह सकें। इस मौके पर शिष्टमंडल में यशोदा देवी, छक्कन महतो, प्रियंका शर्मा, कोलेश्वर दास, मेराज आलम, शंभू सिंह, आनंद अग्रवाल सहित कई आजसू नेता उपस्थित थे।