Type Here to Get Search Results !

खुखरा थाना क्षेत्र में दुमोहाना नदी से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड प्रखंड के खुखरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमोहाना नदी में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव को नदी किनारे देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत खुखरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

वही मृतक की पहचान हरलाडीह ओ०पी० क्षेत्र के जामदाहा निवासी नुनुलाल सोरेन पिता स्वर्गीय सोमर सोरेन के रूप में किया गया है। इधर थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह हत्या है या आकस्मिक मौत, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।घटना के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, वहीं पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.