पीरटांड़ थाना क्षेत्र के झरहा गांव निवासी मृत नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी की हुई पहचान।
SHIKHAR DARPANSaturday, January 24, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना अंतर्गत ग्राम झरहा, दीवानडीह निवासी मृत नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी के शव की पहचान को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने के बाद मृतक के माता-पिता एवं भाइयों ने शव की विधिवत पहचान की।बताया गया कि पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए परिजनों से संपर्क स्थापित किया। जिसके उपरांत परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अनल दा उर्फ पतिराम मांझी के रूप में की।
पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गौरतलब है कि मृतक नक्सली संगठन के एक बड़ा नक्सल था और सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत वह मारा गया था। शव की पहचान होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर राहत की सांस ली गई है, वहीं पूरे इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव की पहचान होने से जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा आगे की कानूनी कार्रवाई सुचारु रूप से पूरी की जाएगी।