Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ के हरलाडीह में सरस्वती पूजा पर भव्य मेले का शुभारंभ।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

पीरटांड़ प्रखंड के हरलाडीह गांव में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर आयोजित भव्य मेले का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले का विधिवत उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि राधेश्याम मादक, मंडरो मुखिया प्रतिनिधि ब्रजकिशोर टुडू, भाजपा नेता मुन्नालाल उपाध्याय, हरलाडीह मुखिया प्रतिनिधि जगदीश सोरेन एवं कुडको मुखिया मंटू मुर्मु ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।बताया गया कि यह मेला एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की दुकानों और झूलों की व्यवस्था की गई है।

यह मेला वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। स्थानीय लोगों के अनुसार लगभग 80 वर्ष पूर्व यहां सरस्वती मंडप की स्थापना की गई थी, जिसकी शुरुआत एक शिक्षक द्वारा की गई थी।गौरतलब है कि पीरटांड़ प्रखंड में यह इकलौता सरस्वती मंडप है, जिसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान दूर-दराज तक है। हर वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब जाता है।मेले के आयोजन से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।इस दौरान विरेन्द्र पेडित, आशिष कुमार, उपेंद्र पंडित, हेमन्त कुमार दास, रामजीत दास, सुखन पंडित,बबलू पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.