Type Here to Get Search Results !

पीरटांड़ प्रखंड में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित ।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता। 

आगामी सरस्वती पूजा को लेकर प्रखंड के पीरटांड़ थाना एवं मधुबन थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न कराना था।पीरटांड़ थाना परिसर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने की। वहीं मधुबन थाना में थाना प्रभारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संबंधित थाना क्षेत्रों के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सरस्वती पूजा के अवसर पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रखने का निर्देश दिया। साथ ही अश्लील एवं भड़काऊ गानों पर सख्त रोक लगाने की बात कही।

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि पूजा के दौरान शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि पूजा के दौरान कोई ऐसा कार्य न किया जाए जिससे किसी की धार्मिक या सामाजिक भावना आहत हो। सभी समुदायों से आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ पूजा संपन्न कराने का आग्रह किया गया। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी शांतिपूर्ण माहौल में पूजा कराने का भरोसा दिलाया।पीरटांड़ थाना की बैठक में सिंटू सिंह, दीपक तुरु, सुमित कुमार, बसंत सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं मधुबन थाना की बैठक में मुखिया प्रतिनिधि निर्मल तुरी, पंचायत समिति सदस्य लैका तुरी, उप मुखिया झरि लाल महतो, अंबिका राय, विद्या भूषण मिश्र, विक्रम सिंह, ठाकुर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.