पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक, लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 20, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मरांडी की अध्यक्षता में सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में प्राप्त पत्रों एवं आम नागरिकों से मिले आवेदनों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई।बैठक के दौरान बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने यहां लंबित आवेदनों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।बैठक में मनरेगा की बीपीओ प्रियंक कुमारी सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित आवेदनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी और शीघ्र निष्पादन का भरोसा दिलाया।बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाना तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना बताया गया।