Type Here to Get Search Results !

सम्मेद शिखरजी में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का द्वितीय दिवस भक्ति और श्रद्धा के साथ सम्पन्न।

पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।

तीर्थराज सम्मेद शिखरजी में आयोजित वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय दिवस धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास का भव्य संगम देखने को मिला। प्रातःकाल शांति जाप के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके पश्चात विधिवत मंदिर विधि के अंतर्गत धर्म ध्वजाओं एवं मंगल कलशों की दान प्रभावना संपन्न कराई गई।इस अवसर पर मंगलगान के साथ देव-शास्त्र-गुरु भगवंतों की विशेष आराधना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान सम्पूर्ण तीर्थ क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा।

जिनशासन सेवक दीपक राज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के अंतर्गत मेला नायक के रूप में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य किशोरी लाल एवं संजय कुमार जैन परिवार, अमरवाड़ा (जिला छिंदवाड़ा) को प्राप्त हुआ।सम्पूर्ण अनुष्ठान प्रतिष्ठाचार्य पंडित नीलेश कुमार जैन (सुहागपुर), विजय मोही (पिपरिया), राजेंद्र जैन (शिरपुर) एवं नेमीचंद गोयल (छिंदवाड़ा) के सान्निध्य में विधिपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में देश-विदेश से पधारे जैन समाज के श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।महोत्सव के द्वितीय दिवस के आयोजन ने सम्मेद शिखरजी की धार्मिक गरिमा को और अधिक गौरवपूर्ण बना दिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.