देश की आजादी में सवर्णों की कुर्बानी स्वर्णिम अक्षर में दर्ज,भेदभाव करना अनुचित।
SHIKHAR DARPANThursday, January 29, 2026
0
तिसरी,शिखर दर्पण संवाददाता।
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नए कानून यूजीसी के खिलाफ तिसरी प्रखंड के सवर्णों में भी आक्रोश व्याप्त है। सवर्ण समुदाय के द्वारा गुरुवार को तिसरी के गांधी मैदान में एक बैठक संपन्न हुई। सभी ने बैठक में इसे काला क़ानून करार दिया। साथ ही उपस्थित लोगों ने 1 फरवरी को आहूत भारत बन्द को सफल बनाने में अपनी सहभागिता देने का निर्णय लिया है। उपस्थित लोगों ने कहा कि देश की आजादी में सवर्णों की कुर्बानी स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। आज सवर्णों के साथ भेदभाव करना अनुचित है। शिक्षा में भेदभावपूर्ण कानून लाना नए पीढ़ी के बच्चों के साथ अन्याय सरीखा है। लोगों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस काले कानून पर रोक तो लगा दिया है।
लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस काले कानून को वापस नही लिया गया तो जोरदार आंदोलन होगा। वहीं बैठक के दौरान सवर्ण समाज का गठन किया गया। जिसका संयोजक अमरदीप कुमार को बनाया गया है। वहीं सर्व सम्मति से अध्यक्ष के रूप में भंडारी मुखिया पिंकेश सिंह का चयन किया गया। जबकि सचिव पद के लिए विनोद पांडेय,उपसचिव पद के लिए सुरेश उपाध्याय और पंकज सिंह,कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल सिन्हा व उपकोषाध्यक्ष पद के रूप में कुमार पुरुषोत्तम उर्फ डबलू सिंह का चयन किया गया है। बैठक में अमरदीप सिन्हा, सुखदेव सिंह, पिंकेश सिंह,डबलू सिंह,सुरेश उपाध्याय,प्रवीण सिंह,अनिल सिन्हा,तूफानी राय,पंकज सिंह,जितेंद्र सिंह,,मोहित सिंह,पप्पू साव,अजय सिंह,सुबोध पांडेय,रोशन सिन्हा,नितेश सिन्हा,मिथुन सिन्हा, समेत कई लोग उपस्थित थें।