Type Here to Get Search Results !

महुवाटांड़ में माले की कार्यशाला, गिरिडीह–गांडेय को ‘लाल झंडा’ बनाने का लक्ष्य: जनार्दन प्रसाद।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

गिरिडीह के महुवाटांड़ में भाकपा (माले) की गिरिडीह एवं गांडेय विधानसभा की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दोनों विधानसभाओं की जिला, नगर व प्रखंड कमिटी के चुने हुए लगभग 70 कॉमरेड शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई, जहां गांधी के जीवन और विचारों पर चर्चा करते हुए उनकी हत्या करने वाली विचारधारा का विरोध किया गया।कार्यशाला के मुख्य शिक्षक पोलित ब्यूरो सदस्य जनार्दन प्रसाद ने कहा कि गिरिडीह और गांडेय विधानसभा को लाल झंडे में बदलना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने जनसंगठनों के विस्तार, फासीवादी ताकतों को पीछे धकेलने, पार्टी की आंतरिक सोच को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को तेज करने पर जोर दिया।कार्यशाला में शहरी, प्रखंड और मुफस्सिल क्षेत्रों—पीरटांड़, बेंगाबाद और गांडेय सहित—संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। पूर्व विधायक राजकुमार यादव, जिला सचिव अशोक पासवान, दोनों विधानसभा के नेता पूरन महतो और राज्य कमिटी सदस्य जयंती चौधरी ने कहा कि जनसंगठनों में युवाओं, महिलाओं, किसानों और छात्रों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने जिला और प्रखंड स्तर के नेतृत्वकारियों से पार्टी कार्यों को तेज करने का आह्वान किया।पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने चेतावनी दी कि आंदोलन तेज होने पर विरोधी ताकतें फर्जी मुकदमों के जरिए दबाव बनाएंगी, जिसका जवाब संगठित आंदोलन से देना होगा। 

जिला कमिटी सदस्यों राजेश सिन्हा, कन्हाई पांडेय, अजीत राय, शंकर पांडेय, मेहताब अली मिर्जा, रामलाल मुर्मू और प्रीति भास्कर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं जमीन पर लागू नहीं हो रहीं, जिन्हें जनता के बीच उजागर किया जाएगा।माले नेताओं ने बताया कि गिरिडीह जिला मुख्यालय में जिला सम्मेलन प्रस्तावित है। इससे पहले 30–40 हजार लोगों की गोलबंदी की जाएगी। प्रदूषण को अहम मुद्दा बताते हुए फैक्ट्रियों द्वारा खेतों को नुकसान पहुंचाने और सीएसआर फंड के दुरुपयोग का विरोध लगातार करने की बात कही गई। नगर निगम चुनाव सहित अन्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।कार्यशाला में शेखर सिंह, मसूदन कोल, लखन कोल, सलामत अंसारी, भीम कोल, किशोर राय, नवीन पाण्डेय, पवन यादव, अखिलेश राज, किशन सिन्हा, तबारक, प्रीति भास्कर, एकराम अंसारी, प्रियंका उपाध्याय, भीखन अंसारी, राजेन्द्र सिंह, जयनारायण सिंह, निर्मल सिंह सहित गांडेय से हिमांशु शेखर सिंह, मुस्तकीम अंसारी, गोपाल पंडित और बेंगाबाद व अन्य प्रखंडों से दर्जनों साथी उपस्थित रहे।योजना और लक्ष्य:-गिरिडीह विधानसभा में 3,000 केडर,गांडेय विधानसभा में 2,000 केडर,जिले भर में 30,000 केडर,5 लाख का जनसंगठन विस्तार,फरवरी के पहले सप्ताह में लाठी मार्च,मार्च में बड़ी सभा,अप्रैल में जिला मुख्यालय में 30–40 हजार की गोलबंदी के बाद जिला सम्मेलन,कार्यशाला से कार्यकर्ताओं ने संगठन और आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.