Type Here to Get Search Results !

आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

आसन्न नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को निर्धारित प्रशिक्षण केन्द्र हनी हॉली ट्रिनिटी स्कूल, गिरिडीह में अपराह्न 02:00 बजे से 04:30 बजे तक दूसरे दिवस का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें मतदान कर्मियों को आसन्न चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मतदान दल के कर्मियों के कार्यों एवं दायित्व के साथ-साथ मतपेटिका को खोलने एवं सीलबंद करने के संबंध प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। आज प्रश्न-उत्तर विधि के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कोषांग के नोडल पदाधिकारीसह जिला शिक्षा पदाधिकारी, मो० वसीम अहमद एवं प्रभारी पदाधिकारी - सह- जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने नेतृत्व किया। आज के प्रशिक्षण में 700 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दिनांक 20.01.2026 एवं दिनांक 21.01.2026 दो दिनों में कुल 1400 कर्मियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित है। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी के रूप में भोला कुमार राय, बी०पी०ओ० एवं अरविन्द कुमार राय, बी०पी०ओ० उपस्थित रहे। विजयेन्द्र सेठ और अलोक कुमार ने कोषांग संचालन में और मास्टर ट्रेनरों के रूप में प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन में आनन्द शंकर, अजय कुमार चौधरी, आशुतोष शुक्ला, मनोज कुमार तिवारी, अन्य ने सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.