पीरटांड़ में पीडीएस संचालकों के बीच नए 4जी ई-पॉश मशीन का वितरण।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 20, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) संचालकों के बीच नए ई-पॉश मशीन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नए ई-पॉश मशीन से राशन वितरण व्यवस्था और अधिक सुगम, तेज और पारदर्शी होगी।अधिकारियों ने जानकारी दी कि पूर्व में उपयोग में लाए जा रहे ई-पॉश मशीन 2जी इंटरनेट कनेक्शन पर आधारित थे, जिससे अक्सर नेटवर्क की समस्या उत्पन्न होती थी और लाभुकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब नए ई-पॉश मशीन में 4जी इंटरनेट कनेक्शन जोड़ा गया है, जिससे राशन वितरण के दौरान होने वाली तकनीकी समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी।
कार्यक्रम में पीरटांड़ प्रमुख सबिता टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज मरांडी, अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी परितोष सिन्हा, उप प्रमुख महेंद्र महतो, मार्केटिंग ऑफिसर, पंचायत समिति सदस्य योगेंद्र तिवारी, केशव पाठक,भवानी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।वहीं जन वितरण प्रणाली दुकानदारों में राधेश्याम मदक, सुमन सिंह, भोला राम समेत प्रखंड के कई पीडीएस संचालक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी दुकानदारों ने नए ई-पॉश मशीन मिलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू रूप से राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा।अधिकारियों ने पीडीएस संचालकों से अपील की कि वे नए ई-पॉश मशीन का सही तरीके से उपयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी लाभुक को राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो।