Type Here to Get Search Results !

गांडेय में आदित्य साहू के आगमन को लेकर तैयारी बैठक, 21–22 जनवरी को मंडल स्तर पर होंगी बैठकें।

गांडेय,शिखर दर्पण संवाददाता।

आगामी 24 जनवरी को नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी के गांडेय आगमन पर भव्य स्वागत, किसान चौपाल, वीबी ग्राम जी सम्मेलन सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनंदन पाठक जी के गांडेय स्थित आवास पर संपन्न हुई।बैठक में गांडेय विधानसभा अंतर्गत आने वाले मंडल लेदा, कोवाड, बेंगाबाद, छोटकी खरगडीहा, गांडेय, अहिल्यापुर एवं ताराटांड़ के मंडल अध्यक्षों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा जी, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी जी, जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा जी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। साथ ही मनीष वर्मा, सुरेश मंडल, भरत शर्मा, जय मंगल राय, नीरज राय, प्रकाश यादव, मनोज पांडे, मनोहर यादव, गांडेय प्रमुख राज पाठक, सौरभ मिश्रा, चिंतामणि सिंह, शंकर सिंह, दिनेश राय, दिनेश राणा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में निर्णय लिया गया कि तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सभी मंडलों में 21 एवं 22 जनवरी को अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.