पीरटांड़ थाना कांड संख्या 35/21 के वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी।
SHIKHAR DARPANThursday, January 22, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में बीते 4 सितंबर 2021 में हुए चोरी के मामले में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिसका कांड संख्या 35/21, दिनांक 04/09/21, धारा 393 भा.दं.वि., जिसे बाद में परिवर्तित कर धारा 395 भा.दं.वि. किया गया है, के अप्राथमिकी अभियुक्त (वारंटी) बिंदेश्वरी भोक्ता उर्फ दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त बिंदेश्वरी भोक्ता उर्फ दुबे, पिता स्वर्गीय मोती भोक्ता, ग्राम डुमरियाखलार, थाना पीरटांड़, जिला गिरिडीह का निवासी है। पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु उचित अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।