Type Here to Get Search Results !

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में भर्ती कैम्प" का आयोजन।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में जिला नियोजनालय, गिरिडीह के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिनांक 21.01.2026 को "भर्ती कैम्प" का आयोजन जिला नियोजनालय, गिरिडीह के परिसर में किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह मो० इमरान फारूकी के द्वारा स्वागत भाषण के साथ भर्ती कैम्प का आगाज किया गया। भर्ती कैम्प में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। भर्ती कैम्प में कुल-02 प्रतिष्ठान / संस्थानों ने भाग लिया।

जिसमें के द्वारा TEAM LEASE SERVICES, Delhi द्वारा कुल 33 एवं BHARAT FINANCIAL INCLUSION LTD, Ranchi द्वारा कुल- 08 अभ्यार्थियों को साक्षत्कार के पश्चात अंतिम रूप से चयनित किया गया। मो० इमरान फारूकी, जिला नियोजन पदाधिकारी, गिरिडीह के मार्गदर्शन में "भर्ती कैम्प-2026" का सफल आयोजन किया गया। आयोजित भर्ती कैम्प में स्थानीय युवक/युवतियों के द्वारा विशेष रूची दिखाई गई। आयोजित "भर्ती कैम्प" में जिला नियोजनालय, गिरिडीह कार्यालय के धर्मेन्द्र कुमार, यंग प्रोफेशनल, सुमित कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर, प्रमोद बेदिया, अनुसेवक, मनोहर मुर्मू, सुनु राम हॉसदा रंजीत दास, सुरक्षा प्रहरी का भी सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.