पीरटांड में सड़क दुर्घटना, मारुति वैन पेड़ से टकराई, दो लोग गंभीर घायल।
SHIKHAR DARPANTuesday, January 27, 2026
0
पीरटांड,शिखर दर्पण संवाददाता।
पीरटांड प्रखंड अंतर्गत जिलेबिया मोड़ के समीप रविवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मारुति वैन गिरिडीह से पीरटांड की ओर जा रही थी। इसी दौरान जिलेबिया घाटी के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।दुर्घटना में मारुति वैन चालक तथा वाहन में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मामले की सूचना पीरटांड पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पीरटांड पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।बताया जा रहा है कि दोनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।