Type Here to Get Search Results !

छठ महापर्व को लेकर गिरिडीह एसपी ने लिया घाटों का जायजा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश।

गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।

छठ महापर्व को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। शनिवार को गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में एसपी डॉ. विमल कुमार अरघा घाट पहुंचे, जो शहर का प्रमुख छठ घाट माना जाता है। वहां उन्होंने मकतपुर छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात कर घाट की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने समिति को आश्वासन दिया कि छठ पर्व के दौरान जिला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।एसपी ने कहा कि छठ पर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है, और इसके सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, लाइटिंग और भीड़ नियंत्रण की भी समीक्षा की।इस मौके पर डीएसपी वन नीरज कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.