छठ महापर्व पर गिरिडीह तैलीक साहू समाज द्वारा लागत मूल्य पर फल बिक्री केंद्र का शुभारंभ।
SHIKHAR DARPANSunday, October 26, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोकआस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर गिरिडीह जिला तैलीक साहू समाज, नगर इकाई के तत्वावधान में शनिवार को लागत मूल्य पर फल बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाज के संरक्षक श्री ब्रिजनंदन साहू, उमाचरण साहू, महासचिव धर्मप्रकाश, मुख्य पदाधिकारी हरगौरी साहू, संजय साहू, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, सचिव मनीष गुप्ता और कोषाध्यक्ष जयकिशन साहू सहित कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर गुप्ता, अभय साहा एवं रूपेश साहा ने संयुक्त रूप से किया।समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से साहू समाज द्वारा लगातार उच्च कोटि के फल श्रद्धालुओं को लागत मूल्य पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इस वर्ष काश्मीरी सेब 70 रुपये प्रति किलो, नारंगी 70 रुपये प्रति किलो, आंध्रा का नारियल 80 रुपये प्रति जोड़ा तथा केला उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जा रहा है। फल बिक्री केंद्र लोहंडा में स्थापित किया गया है, जो पहली अर्घ्य तक संचालित रहेगा। समाज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केंद्र से फल खरीदकर इस सेवा कार्य को सफल बनाएं।केंद्र को सफल बनाने में सुमीत रंजन, विकास गुप्ता, सोनू साव, विकास साहा, नीरज साहा, विक्की साव, गौरव गुप्ता सहित समाज के कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।