Type Here to Get Search Results !

मधुबन थाना के सामने बाइक चालकों और ग्रामीणों ने किया जम कर बवाल/बाइक चालक अशोक महतो ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप।

पीरटांड़,शिखर दर्पण संवाददाता । 

जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन स्थित पारसनाथ पहाड़ मार्ग पर यात्रियों को वंदना के लिए ले जाने वाले बाइक चालक अशोक महतो सिंहपुर निवासी के साथ मधुबन पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप सामने आया है। जानकारी के अनुसार अशोक महतो को मधुबन थाना के सहायक पुलिसकर्मी पर पीटने की बात सामने आई है। जिसे उसका हाथ और पीठ में चोट आई है। स्थानीय बाइक चालकों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन मनमाने तरीके से बाईकरों से पैसा वसूली की जाती है। घटना से नाराज़ बाइक चालकों ने कहा कि पारसनाथ पहाड़ मार्ग पर लगभग पाँच सौ बाइकें प्रतिदिन यात्रियों को पहाड़ वंदना के लिए ले जाती हैं। यही कार्य मधुबन क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन है।

ग्रामीणों का कहना है कि मधुबन की पूरी अर्थव्यवस्था यात्रियों पर निर्भर है। जब यात्री यहाँ आते हैं तो छोटे-बड़े दुकानदार, डोली मजदूर और बाइक चालक सभी की कमाई होती है, जिससे उनके परिवार का भरण-पोषण होता है।मधुबन के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्थानीय लोगों का विश्वास प्रशासन पर बना रहे। वहीं मधुबन थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि बाईक वाला एक सिपाही के पैर पर बाइक चढ़ा दिया,जिस कारण सिपाही के मारने पर उसको चोट लग गई। वही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों और बाइक चालक खबर लिखे जाने तक मधुबन थाना के सामने डटे हुए थे। थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों से वार्ता भी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.