Type Here to Get Search Results !

लंबे समय से फरार दो अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।

जमुआ,शिखर दर्पण संवाददाता।

जमुआ थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार दो अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तेहार चिपकाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला अभियुक्त रिंकू राम, पिता कोल्हू राम, ग्राम पिंडराबाद थाना जमुआ का निवासी है जिसके विरुद्ध जमुआ थाना कांड संख्या 149/2022 दर्ज है।दूसरा अभियुक्त नेवल भोक्ता, उम्र 32 वर्ष, पिता चोढी भोक्ता, ग्राम कर्माटाँड़ पोस्ट बालगो थाना जमुआ का निवासी है।

उसके विरुद्ध जमुआ थाना कांड संख्या 164/2023 दर्ज है।दोनों अभियुक्त लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं इसी क्रम में कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार को शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों के आवास पर चिपकाया गया।इस कार्रवाई के दौरान जमुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी हरेंद्र सिंह अपने पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे।पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार अगली कानूनी कार्रवाई प्रक्रिया के तहत की जाएगी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान जारी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.