छठ महापर्व पर गिरिडीह नगर निगम का बड़ा निर्णय, 27 और 28 अक्टूबर को मांस-मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध।
SHIKHAR DARPANSunday, October 26, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
लोकआस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर को देखते हुए गिरिडीह नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शनिवार को जारी आदेश में नगर निगम ने 27 और 28 अक्टूबर को निगम क्षेत्र में मांस और मछली की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इस अवधि में सभी मांस और मछली की दुकानें बंद रहेंगी।
साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई दुकानदार आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने कहा है कि यह निर्णय छठ महापर्व के दौरान स्वच्छता, पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से इस आदेश का पालन करने और पर्व की गरिमा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।