ईद मिलाद उन्नबी को लेकर नगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक।
SHIKHAR DARPANTuesday, September 02, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
मुस्लिम धर्मावलम्बियों के पर्व ईद मिलाद उन्नबी को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने की। इस दौरान उन्होने सभी से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पैगम्बर मुहम्मद के जन्मदिन को मानने अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पर्व में डीजे पर प्रतिबंध, मोटर साइकिल जुलूस व विवादित झंडे प्रतिबंधित रहेंगे। कहा कि जुलूस में शामिल लोग पैदल चलकर करबला मैदान जाएंगे। वहीं जुलूस में विवादित नारे लगाने को भी प्रतिबंधित किया गया है।
उन्होने लोगों को आस्वस्त किया कि पर्व को लेकर कर्बला मैदान में साफ सफाई व पेयजल की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में राकेश मोदी, इरशाद अहमद वारिश, मदनलाल विश्वकर्मा, बुलन्द अख्तर, रंजीत बरनवाल, विवेश जालान, अशोक यादव, नरुल होदा, असद उल्लाह, अरुण गुप्ता, नसीम अंसारी, अजीत कुमार भदानी, शेफ अली गुड्डू, अनवर अली, गुड्डू खान, मो आजाद, मो फिरोज, दीपक शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।