मुख्य सचिव अलका तिवारी का गिरिडीह आगमन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्य स्वागत।
SHIKHAR DARPANWednesday, September 03, 2025
0
गिरिडीह,शिखर दर्पण संवाददाता।
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी देवघर यात्रा के क्रम में बुधवार को गिरिडीह पहुंचीं। उनके आगमन पर नए परिसदन भवन में उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सशस्त्र बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। मुख्य सचिव के स्वागत को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार था। परिसदन भवन परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
जैसे ही वे वहां पहुंचीं, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका अभिवादन किया। मुख्य सचिव श्री तिवारी का यह दौरा मुख्य रूप से देवघर यात्रा से जुड़ा है। गिरिडीह से वे देवघर के लिए रवाना हुईं, जहां वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे बासुकिनाथ धाम भी जाएंगी और वहां धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगी।उनके आगमन को लेकर गिरिडीह प्रशासन और पुलिस महकमे में खासा उत्साह देखा गया। अधिकारियों ने इसे जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया।